
आजम खान को अंतरिम जमानत मिली
ख़बर संक्षेप में
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत मिल गई है। उनकी पत्नी और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. तज़ीन फातिमा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे सत्य की जीत बताया और न्याय में विश्वास जताया। जमानत के फैसले के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।