
यशोदा नगर में भागवत कथा का आयोजन
ख़बर संक्षेप में
लखनऊ के यशोदा नगर में भागवत कथा का आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे तक पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। भागवताचार्य दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने कथा का संचालन किया। सुबोध बाजपेयी ने उन्हें स्मृति पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया। शिव कुमार बाजपेयी और रेणु बाजपेयी ने कार्यक्रम का संचालन किया।