
मुतवल्ली बनने के लिए स्नातक की डिग्री और हिंदी-उर्दू अनिवार्य करने वाला यूपी पहला राज्य बना
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश ने मुतवल्ली बनने के लिए स्नातक की डिग्री और हिंदी-उर्दू का ज्ञान अनिवार्य कर दिया है, यह उम्मीद एक्ट 2025 के बाद किया गया है। राज्य के कैबिनेट ने नए वक्फ नियमों को मंजूरी दे दी है, वक्फ संपत्तियों की निगरानी और विकास की जिम्मेदारी उच्च शिक्षित मुस्लिम व्यक्तियों को सौंपी गई है। वित्त और वक्फ विकास निगम इन संपत्तियों के विकास की निगरानी करेगा।