
देवरिया में बाइक की टक्कर में युवक की मौत
ख़बर संक्षेप में
बगोआचघाट थाना क्षेत्र में दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में पांच युवक घायल हो गए, जिनमें एक की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर है। अर्जुन मुसहर की मौत सीएचसी में हो गई, जबकि हरिकिशन कुशवाहा और सुग्रीव को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।