
आईएएस अधिकारी मुकुल कुमार पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य-सचिव नियुक्त
ख़बर संक्षेप में
2011 कैडर के आईएएस अधिकारी मुकुल कुमार को पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य-सचिव नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अंत्योदय (सेवा) के निदेशक हैं। हरियाणा सरकार ने बुधवार को दो आईएएस और एचसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। अंकित कुमार चोकसे को झज्जर और जग निवास को पानीपत भेजा गया है।