
मंदिर-मस्जिद के पास अवैध शराब की दुकान
ख़बर संक्षेप में
हनुमानगढ़ शहर के वार्ड नंबर 43 के निवासियों ने वाल्मीकि चौक के पास शराब की दुकान चलने की शिकायत की। मंदिर, मस्जिद और थाना के पास स्थित दुकान पर ठेकेदार को लाइसेंस मिलने के बावजूद रात 8 बजे के बाद शराब बेची जा रही है। पार्षद अमजद खान प्रधान ने नियम उल्लंघन का हवाला देते हुए थाना प्रभारी को फोन किया।