
सोनभद्र में किसान के साथ धान की कटाई कर रहे डीएम
ख़बर संक्षेप में
जिलाधिकारी गौड़ ने बिछी गांव में किसान राजू कुमार मौर्य के साथ हसिया से धान की कटाई की। 0.0043 हेक्टेयर के खेत में 21.880 किलो धान की उपज हुई। धान की उत्पादकता का आकलन करने के लिए सोनभद्र में 2288 स्थानों पर फसल कटाई की जाएगी। यह कार्य नवम्बर के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।