
कोटा, बारां, करौली, श्रीगंगानगर के लिए चुनाव की तारीख बदली
ख़बर संक्षेप में
राज्य निर्वाचन आयोग ने कोटा, बारां, करौली, श्रीगंगानगर में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की मतगणना की तारीख बदल दी है। 17 दिसंबर को मतगणना होगी। इसके बाद जिला अध्यक्ष, उप जिला अध्यक्ष, प्रधान, उप प्रधान के चुनाव क्रमशः 22 से 25 दिसंबर को होंगे। परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों का परिणाम 17 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।