
गोरखपुर एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
ख़बर संक्षेप में
गोरखपुर में रोड शो कर रहे अखिलेश यादव का स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। समर्थकों ने 'टीपू इज बैक 2027' लिखे पोस्टर प्रिंट किए और नारे लगा रहे हैं। अखिलेश यादव चौरी चौरा में जनसभा को संबोधित करेंगे और शहीद बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।