
बांसवाड़ा के इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती
ख़बर संक्षेप में
बांसवाड़ा के कई इलाकों में बुधवार को सुबह 11 बजे से 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। 33 केवी जीएसएस छाजा में चल रहे रखरखाव कार्य से छाजा और बरकोटा 11 केवी फीडर से जुड़े ग्रामीण और आसपास के इलाकों में असर पड़ेगा। उपभोक्ताओं को असुविधा से बचने के लिए अपने कार्य समय से पहले पूरा करने की सलाह दी जाती है।