ब्यावर में चोरों ने स्कूल का सामान चुराया
ख़बर संक्षेप में
ब्यावर के शेरा की बावड़ी देलवाड़ा स्कूल में दिवाली की छुट्टियों में चोर एक मोटर, तार और रस्सी लेकर फरार हो गए। स्कूल खुलने पर चोरी का पता चलने पर स्कूल के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया। प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार बेरवा ने सदर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।