
बास्केटबॉल की तीन श्रेणियों में सीतापुर रोड ने जीता स्वर्ण
ख़बर संक्षेप में
सेंट जोसेफ स्कूल की सीतापुर रोड शाखा ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बास्केटबॉल की तीनों श्रेणियों में स्वर्ण जीतकर अपना दबदबा कायम किया। क्रिकेट और बास्केटबॉल में शाखा की जीत ने इलाके की खेल प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। आयत हाशमी ने सीतापुर रोड के लिए लंबी कूद में स्वर्ण पदक हासिल किया।