उदयपुर चौराहे के पास बाइक सवार की ट्रक से टक्कर में मौत
ख़बर संक्षेप में
सचेन्दी में किसान नगर-बिधानू मार्ग पर उदयपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 56 वर्षीय बाइक सवार बबलू की मौत हो गई। मंगलवार देर शाम बबलू फेरी लगाकर लौट रहा था। इस दौरान ट्रक के पहिये के नीचे उसका हाथ कुचल गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में राहगीरों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।