अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए छह ताइक्वांडो खिलाड़ियों का चयन
ख़बर संक्षेप में
श्री भुवनेश्वरी महेश्वरानंद गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय में हुए ट्रायल्स के बाद अखिल भारतीय विश्वविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए छह खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन बोर्ड में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिमांशु सिंह और राष्ट्रीय रेफरी नितिन तिवारी शामिल थे। टीएफसी फिटनेस क्लब पनकी के पांच खिलाड़ियों और फर्रुखाबाद के एक खिलाड़ी ने टीम में जगह बनाई।