
सिगरा में अरुण के गजल संग्रह का विमोचन
ख़बर संक्षेप में
सिगरा में सनातन शोध केंद्र के सभागार में अरुण कुमार केशरी के गजल संग्रह 'महक्तें अल्फाज' का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. वीरेंद्र ने की। करुणाशंकर उपाध्याय ने आम सुख-दुख से जुड़ाव की सराहना की। शिवकुमार पराग ने बनारस की संस्कृति पर प्रकाश डाला और अन्य लेखकों ने कविता पाठ किया।