लखनऊ में 7.30 लाख बच्चों को पोलियो का टीका लगेगा
ख़बर संक्षेप में
जिलाधिकारी विशाख जी के नेतृत्व में जिला टास्क फोर्स की बैठक में लखनऊ में पांच साल से कम उम्र के 7.30 लाख बच्चों को पोलियो का टीका लगाने का अभियान शुरू किया गया। 22 से 27 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में ईंट भट्ठों में काम करने वाले बच्चों को भी टीका लगाया जाएगा। सरकारी स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, रेलवे और बस स्टेशनों पर बनाए गए 2783 बूथों पर टीकाकरण होगा।