दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक नमो भारत कॉरिडोर का सर्वे शुरू
ख़बर संक्षेप में
दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश को जोड़ने वाले नमो भारत कॉरिडोर के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने प्रारंभिक सर्वे शुरू कर दिया है। 150 किलोमीटर के इस मार्ग से यात्रा का समय पांच से छह घंटे से घटकर ढाई घंटे हो जाएगा। सिंचाई विभाग के साथ आगे भी चर्चा की जाएगी।