विधानसभा चुनाव के लिए नोएडा की वोटर लिस्ट जारी
ख़बर संक्षेप में
जिला प्रशासन ने मंगलवार को नोएडा, दादरी और जेवर की वोटर लिस्ट जारी कर दी है। वोटर अगर लिस्ट में अपना नाम गलत लिखा है तो उसे जोड़ सकते हैं, सही कर सकते हैं या हटा सकते हैं। 16 दिसंबर तक वोटर लिस्ट में संशोधन का अभियान जारी रहेगा। 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाए जाएंगे।