
कानपुर के अस्पताल में महिला मरीज की मौत से हंगामा
ख़बर संक्षेप में
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासीरोही स्थित मां सरस्वती अस्पताल में एक महिला मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप डॉक्टरों और स्टाफ पर लगाया, जिससे अस्पताल में हंगामा मच गया। अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया और संपर्क से बचने के लिए उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया।