दिल्ली एनसीआर में उर्दू नाटक 'ग़ालिब-ए-आज़म' का मंचन
ख़बर संक्षेप में
मंडी हाउस स्थित श्रीराम सेंटर में 'ग़ालिब-ए-आज़म' नाम का उर्दू नाटक मंचित किया गया, जिसमें मिर्ज़ा ग़ालिब के जीवन और शायरी को जीवंत किया गया। 36वें उर्दू ड्रामा फेस्टिवल के तहत कॉलेजियट ड्रामा सोसाइटी द्वारा प्रस्तुत नाटक का निर्देशन रवि तनेजा ने किया। नाटक को डॉ. चरणदास सिद्धू ने लिखा है, जबकि संगीत को वीणा और सलोनी ने संभाला है। यह कार्यक्रम मंगलवार शाम को हुआ।