ज्वाला नगर में आग लगने से दो की मौत
ख़बर संक्षेप में
पूर्वी दिल्ली के ज्वाला नगर में एक जर्जर मकान में आग लगने से मकान ढह गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया और परिवारों को सहायता का आश्वासन दिया। दिल्ली सरकार ने विभागों को प्रभावित निवासियों की सहायता करने का निर्देश दिया है।