
बुधवार को बरेली में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
ख़बर संक्षेप में
जिला अस्पताल के निरीक्षण के चलते बुधवार को सुबह 7 बजे से आठ मार्गों से बरेली में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। यातायात पुलिस ने कई स्थानों पर प्रवेश द्वार बंद कर दिए हैं और भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। बुधवार को नोवेल्टी स्थित पुराने रोडवेज बस स्टैंड से बसें नहीं चलेंगी।