
रेलवे की दिवाली-छठ के बाद दिल्ली-मुंबई के लिए विशेष ट्रेनें
ख़बर संक्षेप में
रेलवे ने दिवाली और छठ के बाद यात्रियों की वापसी यात्रा को आसान बनाने के लिए नौ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें लखनऊ, ऐशबाग और गोरखपुर से होकर गुजरेंगी। 16 नवंबर से इनकी सेवा शुरू होगी। दिल्ली, पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र और गुजरात जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।