
भाजपा विधायक के बेटे को सरपंच चुनाव में 238 वोटों से हार
ख़बर संक्षेप में
भाजपा विधायक कैलाश मीणा के बेटे जनित कुमार को बोरी ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव में 238 वोटों से हार मिली। कैलाश मीणा के बेटे की अपने ही पंचायत में हार और मोर ग्राम पंचायत में उनके रिश्तेदार की हार से विधायक के प्रभाव और समर्थन को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है। आसन ग्राम पंचायत में टाई होने के कारण लॉटरी से विजेता का फैसला किया गया।