
14 कोसी परिक्रमा में रामनगरी में नंगे पैर परिक्रमा करेंगे श्रद्धालु
ख़बर संक्षेप में
भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास से जुड़ी 14 कोसी परिक्रमा के लिए देशभर से श्रद्धालु रामनगरी अयोध्या आ रहे हैं। मुख्य मार्गों, मंदिरों और परिक्रमा पथ पर सुविधा के लिए व्यवस्था की गई है। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु नंगे पैर चलते हुए सरयू नदी में स्नान करेंगे।