
कानपुर: भाजपा ने मतदाता अभियान शुरू किया
ख़बर संक्षेप में
भाजपा ने 17 नवंबर से ग्रामीण जिलों में विशेष मतदाता संपर्क अभियान शुरू किया, जिसका उद्देश्य हर बूथ पर नए मतदाता जोड़ना है। नौबस्ता स्थित जिला कार्यालय में सोमवार को आयोजित एक कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को हर घर में जाकर युवाओं, नवविवाहित महिलाओं और योग्य नागरिकों से आवेदन पत्र लेने का निर्देश दिया गया। अभियान में छूटे हुए मतदाताओं की पहचान कर उनके लिए फॉर्म-6 भरे जाएंगे।