
उन्नाव में पीएम आवास योजना में गड़बड़ी की जांच की मांग ग्रामीणों ने की
ख़बर संक्षेप में
बुनमौ ग्राम पंचायत में ग्रामीणों का आरोप है कि पीएम आवास योजना की सूची से पात्र परिवारों को हटाकर अयोग्य लोगों को लाभ दिया गया। पात्रता बनाए रखने के लिए 20 हजार की मांग की गई। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह को ज्ञापन देकर जांच और पात्रता सूची के पुन: सत्यापन की मांग की गई।