
मेरठ में 18,680 घन मीटर खनिज के तीन फर्जी लाइसेंस
ख़बर संक्षेप में
मेरठ में जिला खनन अधिकारी के लॉग इन आईडी से तीन फर्जी लाइसेंस बनाकर 18,680 घन मीटर खनिज के 711 ई-फॉर्म-सी जारी किए गए। फर्जी लाइसेंस से जिले में खनिज का रिकॉर्ड बना, किसी फर्म या व्यक्ति के पास खनिज भंडारण लाइसेंस नहीं था। जिला खनन अधिकारी ने मामला सामने आने पर फर्जी आईडी ब्लॉक कर दी और साइबर थाना में मामला दर्ज कराया गया।