राजसमंद में आप ने 11 को किया नियुक्त
ख़बर संक्षेप में
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने राजसमंद जिले में प्रदेश प्रभारी धीरज कुमार टोकस की सहमति से 11 पदाधिकारियों की नियुक्ति की। सह प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज और महेश खिंची के साथ जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल चंदेल और जिला संगठन महामंत्री पप्पू लाल कीर की सिफारिशें आईं। मनोहर सिंह रावत ओबीसी विंग प्रदेश उपाध्यक्ष बने, जबकि आशा चंदेल को एससी विंग प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।