
विजयनगर में मतदान के दौरान हिंसक झड़प में पूर्व सरपंच की मौत
ख़बर संक्षेप में
विजयनगर ग्राम पंचायत में मतदान के दौरान दो गुटों में हुई झड़प में पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण सैनी की मौत हो गई। करणी सेना के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी भी घायल हो गए। मृतक की बहू सुमन सैनी ने सरपंच का चुनाव 158 वोटों से जीता था। पुलिस ने घटना के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।