
स्क्रीनिंग कमेटी के जरिए यूपी विधानसभा के प्रत्याशी चुनेगी कांग्रेस
ख़बर संक्षेप में
कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है, जिसके अध्यक्ष अजय माकन हैं। असलम शेख और बीवी श्रीनिवास को सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए इस कमेटी को मंजूरी दी है। विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं।