लखनऊ: आज से शुरू हो रहा शताब्दी समारोह
ख़बर संक्षेप में
रामकृष्ण मठ का शताब्दी समारोह आज सुबह 8 बजे निराला नगर में शुरू हो रहा है। इसी समय गवर्नमेंट जुबली इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। गोपाष्टमी का आयोजन जनकपुरम् के लक्ष्मण गौशाला में सुबह 10 बजे होगा। अवध गौशाला बाग महानारायण में गो पूजन और हवन का आयोजन सुबह 11 बजे होगा। श्रावस्ती, चित्रकूट और लखनऊ के बच्चों के लिए दोपहर 12 बजे सभा का दौरा निर्धारित है।