
कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले सपा से 181 सीटों की मांग की
ख़बर संक्षेप में
कांग्रेस ने 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी से 181 सीटों की मांग की है। सपा और कांग्रेस के इंडिया गठबंधन के तहत एक साथ चुनाव लड़ने की तैयारी के साथ ही उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सीट बंटवारे पर बातचीत को आसान बनाने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा की अगुवाई में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।