गुजरावास में लड़कों की खो-खो में भोजवास शीर्ष पर
ख़बर संक्षेप में
गुजरावास में लड़कों की खो-खो टीम भोजवास शीर्ष पर रही जबकि लड़कियों का खिताब राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जीता। प्रतियोगिता में स्कूलों, खेल नर्सरी और ग्राम पंचायतों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत ग्रैंड मार्च पास्ट से हुई। सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन, निष्पक्षता और आपसी सम्मान की शपथ ली।