परीक्षितगढ़ रोड पर कार की टक्कर में बाइक सवार गंभीर घायल
ख़बर संक्षेप में
मावना में दुग्ध संयंत्र के पास परीक्षितगढ़ रोड पर कार की टक्कर में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। गांव सथला निवासी अनीस मावना से अपने गांव लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। कार चालक मौके से फरार हो गया और राहगीरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल अनीस को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बाद में उसे आगे के इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया। शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।