राष्ट्रीय भू-स्थानिक पुरस्कार से सम्मानित हुआ जीबीयू
ख़बर संक्षेप में
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय भू-स्थानिक पुरस्कार 2026 के तहत सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय राष्ट्रीय (जूरी) पुरस्कार के लिए चुना गया है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार-इन-चार्ज प्रो. चंदर कुमार सिंह को राष्ट्रीय भू-स्थानिक फैकल्टी फेलो पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जीबीयू को भू-स्थानिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी में शैक्षणिक योगदान, अनुसंधान, कौशल विकास और जन जागरूकता के प्रयासों के लिए यह सम्मान मिलेगा।