
राजस्थान हाईकोर्ट ने 'सूर्य' की रिलीज पर लगाई रोक
ख़बर संक्षेप में
राजस्थान हाईकोर्ट ने सनी देओल की फिल्म 'सूर्य: अंत से आर-पार तक' की रिलीज पर तब तक रोक लगा दी है जब तक कि उसे सीबीएफसी का सर्टिफिकेट नहीं मिल जाता। कोर्ट ने फिल्म को सर्टिफिकेट मिलने से पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित नहीं करने का आदेश दिया है। राजस्थान आईएमए की याचिका पर कोर्ट ने हस्तक्षेप किया। अगली सुनवाई 20 नवंबर को है।