
गोंडा में अंबेडकर की प्रतिमा हटाने पर कांग्रेस नेता सड़क पर लेटकर बैठे
ख़बर संक्षेप में
गोंडा के अंबेडकर चौक पर कांग्रेस नेता ओम प्रकाश सोनकर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने का विरोध करते हुए एक घंटे तक सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया। उनके विरोध प्रदर्शन से महिला अस्पताल से लखनऊ रोड तक भयंकर जाम लग गया। जाम लगने के बाद पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए मनाया।