जूनियर ताइक्वांडो में जितेश ने जीता गोल्ड
ख़बर संक्षेप में
पूर्वी दिल्ली के ताइक्वांडो खिलाड़ी जितेश ने जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे पूर्वी दिल्ली में खुशी की लहर है। जितेश की इस यात्रा को उनकी अकादमी के कोच प्रिंस और उनके परिवार का सहयोग मिला है। उनके पिता दिल्ली पुलिस से हैं और उन्होंने बचपन से ही जितेश को अनुशासन सिखाया है।