दिल्ली यूनिवर्सिटी लॉ टीम ने ऑल इंडिया मूट कोर्ट जीता
ख़बर संक्षेप में
दिल्ली यूनिवर्सिटी की इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स टीम ने जनकपुरी स्थित महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट में आयोजित ऑल इंडिया महाराजा सूरजमल मूट कोर्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 15 राज्यों के 65 लॉ संस्थानों के बीच हुए फाइनल मुकाबले में टीम ने स्कूल ऑफ एक्सीलेंस इन लॉ, तमिलनाडु को हराया। प्रतियोगिता 14 नवंबर को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न हुई।