
प्रयागराज लॉ यूनिवर्सिटी ने दो महीने का वेतन रोका
ख़बर संक्षेप में
प्रयागराज स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने बजट होने के बावजूद दो महीने का वेतन रोक दिया है। भुगतान न होने से लगभग 50 आउटसोर्स कर्मचारियों को रोजी-रोटी का संकट है। विवाद की शुरुआत अगस्त में 12 असिस्टेंट प्रोफेसर और 1 असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर हुई नियुक्तियों से हुई, जिस पर चयन समिति ने यूजीसी के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर आपत्ति जताई थी।