
उगते सूरज को अर्घ्य देकर भीलवाड़ा में छठ महापर्व संपन्न
ख़बर संक्षेप में
भीलवाड़ा में घाटों पर सूर्यदेव को दूध-जल अर्पित कर चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हुआ। व्रत रखने वाली महिलाएं सज-धज कर टोकरियां और पूजा सामग्री लेकर पहुंचीं, वहीं छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंज उठे। छठ घाटों पर मनसारोवर झील, वाटर वर्क्स, लव गार्डन स्थित नेहरू तलाई सहित अन्य स्थानों पर श्रद्धालु पूजा अर्चना कर बड़ों का आशीर्वाद लेने के लिए एकत्रित हुए।