
बुलेटप्रूफ जैकेट पहन कोर्ट पहुंचे आरोपी
ख़बर संक्षेप में
तिहाड़ जेल से लाए गए लॉरेंस बिश्नोई और दो शूटर बुलेटप्रूफ जैकेट और हथकड़ी पहन कर कैराना कोर्ट में पेश हुए। आरोपियों को एनकाउंटर का डर था, जिसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। 26 अगस्त को अंकित बालियान की हत्या के बाद 31 अगस्त को शामली पुलिस ने एनकाउंटर में दो शूटरों को मार गिराया था।