
रायबरेली में दो अपाचे बाइक की टक्कर से युवक की मौत
ख़बर संक्षेप में
रायबरेली मिल क्षेत्र में सोमवार को दो अपाचे बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें 22 वर्षीय अमरेश की मौत हो गई और एक महिला सहित दो अन्य घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। चुंगी चौकी के पास सुबह 11:30 बजे यह हादसा हुआ जिसमें दोनों सवार हेलमेट नहीं पहने थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।