
कोटा के भक्तों ने 36 घंटे का उपवास छठ अर्घ्य देकर किया खत्म
ख़बर संक्षेप में
कोटा के घाटों पर 36 घंटे का निर्जला उपवास भक्तों ने उगते सूरज को अर्घ्य देकर संपन्न किया। चार दिवसीय छठ महापर्व के समापन के साथ ही बीरिया कुंड, किशोर सागर झील और चंबल गार्डन के घाटों पर उत्सव का माहौल बन गया। भगवान सूर्य और छठी मैया के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस अनुष्ठान में मौसमी फल, गन्ना, नारियल और महाप्रसाद 'ठेकुआ' का अर्घ्य दिया गया।