
छठ पूजा संपन्न होने पर शिव सरोवर पर उगते सूरज को महिलाओं ने अर्घ्य दिया
ख़बर संक्षेप में
छठ पूजा के लिए पूर्वांचल और बिहार से सैकड़ों श्रद्धालु शामली के हनुमान धाम स्थित शिव सरोवर पर एकत्रित हुए। व्रत रखने वाली महिलाओं ने उगते सूरज को अर्घ्य दिया और शिव सरोवर पर पूजा अर्चना की। छठ महापर्व के अंतिम दिन सुबह तीन बजे से ही शिव सरोवर पर श्रद्धालु पहुंचने लगे।