
कानपुर में राधिका अपार्टमेंट में आग लगने से 2 की मौत
ख़बर संक्षेप में
कानपुर के राधिका अपार्टमेंट में रविवार देर रात आग लग गई, जिसमें एक महिला और 15 साल के लड़के की मौत हो गई। कई लोग बुरी तरह झुलस गए और दमकल विभाग ने 6 फंसे हुए निवासियों को बचाया। 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को कारण बताया गया है।