
जालोर की 3 पंचायत समितियों में पंच और सरपंच के लिए मतदान शुरू
ख़बर संक्षेप में
रानीवाड़ा, सरनऊ और बगोड़ा पंचायत समिति क्षेत्रों में पंच और सरपंच पद के लिए मतदान शुरू हो गया है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण में शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा।