30 नवंबर को माधो राजपुरा में भजन संध्या
ख़बर संक्षेप में
माधो राजपुरा में 30 नवंबर को श्री सनवालिया सेठ एवं सालासर बालाजी की ओर से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। श्री सनवालिया मित्र मंडल के तत्वावधान में प्रख्यात गायक बबलू राजस्थानी एवं पूरन गुर्जर भजन प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम सोमवार को शाम 7 बजे से शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम के लिए इलाके के श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।