
गाजियाबाद में आग से रेस्टोरेंट और कन्फेक्शनरी को नुकसान
ख़बर संक्षेप में
गाजियाबाद के असलातनगर मार्केट में स्थित खोखा रेस्टोरेंट और पास की कन्फेक्शनरी की दुकान में शनिवार रात करीब 12:00 बजे आग लग गई। आग की लपटों ने दोनों जगह को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से दोनों जगह का सात लाख का माल जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग बुझाने के लिए मौजूद उपकरणों की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।